नौचंदी मेले में अभिनव ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में मंगलवार रात को अभिनव ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वान्या भगत ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने आयो रे म्हारो रंगीलो मेहमान...गीत पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार डा. सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे।
इस अवसर पर व्यापारी नेता नीरज मित्तल, सरबजीत कपूर, नरेन्द्र राष्ट्रवादी आदि के साथ ममता रत्नम आदि मौजूद रहे।