प्रोपर्टी डीलर के आफिस में फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर के आफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले एक आरोपी से बुधवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने गाड़ी बरामदगी के समय पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।