logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने छत से कूदकर जान दी

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल की छत से बुधवार सुबह एक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में गिरकर मौत हो गई। छत से गिरने के कारण छात्रा का चेहरा खून से लथपथ था। उसका सिर फट गया था। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा एमबीए फाइनल ईयर में पढ़ती थी। वह सहारनपुर की रहने वाली थी।सहारनपुर की रहने वाली अनु गुप्ता गंगानगर स्थित आईआईएमटी के सरोजनी नायडू गर्ल्स हास्टल में रहती थी।

1
382 views

Comment