डीएम ने किया सीबीएसई बोर्ड के होनहार छात्रों का सम्मान
मेरठ। दीवान स्कूल मेें आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा के छात्र 56 छात्रों को जिन्होने बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ऐसे 56 छात्रों को डीएम डा0वीके सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा कमाण्डेंट एम एच एवं श्रीमती लिपिका पात्रा उपस्थित रहे।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 1511 डिस्टिंक्शन प्राप्त कीं तथा 57 शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। विशेष बात यह रही कि विद्यालय का औसत परिणाम 82 फीसद रहा तथा 100फीसद विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।