मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानो को विगत माह में आई कुल 76 शिकायतों को पढ़कर सुनाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा इनमें से कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया। किसानों द्वारा आज कुल 62 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि सहित किसान उपस्थित रहे।