logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

*द स्टैनफोर्ड स्कूल का 12वीं में 100% परिणाम, यशिका ने 91% के साथ किया टॉप*

खरखौदा: थाना खुर्द स्थित 'द स्टैनफोर्ड स्कूल' ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए बुधवार को स्कूल में भव्य यशोत्सव मनाया गया।

स्कूल चेयरमैन उत्सव दहिया और निर्देशिका पूजा दहिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बड़े शहरों के संस्थानों को कड़ी टक्कर दी है।

12वीं कक्षा की मेरिट सूची में याशिका ने 91% अंकों के साथ प्रथम, रीया ने 81% के साथ द्वितीय और दीक्षा ने 80.6% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्यन, विशिष्ट, स्नेहा, खुशी, तुषार, सुमिक्षा, जतिन व प्रिंस ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए।

यशोत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मेधावी छात्रों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्रों व शिक्षकों ने जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा।

चेयरमैन व निर्देशिका सहित शिक्षकों की टीम छात्रों के घर पहुंची और अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

उत्सव दहिया ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर हेड योगेश वत्स, पूजा मलिक, बिंदिया, पूजा वत्स, काजल, प्रीति, अमित, अनिल व आदित्य राजपूत सहित स्टाफ मौजूद रहा।

149
4051 views

Comment