logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदमी नहीं, उसका काम बोलता है स्व. रेवनाथ चौरे जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

“आदमी नहीं, उसका काम बोलता है” — स्व. रेवनाथ चौरे जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

📍 रिधोरा (घोघरा)

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रेवनाथ चौरे जी की पुण्यतिथि पर गृह ग्राम रिधोरा (घोघरा) स्थित समाधि स्थल पर परिजनों के साथ पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा से भरे जीवन एवं योगदान को स्मरण किया गया।

स्व. रेवनाथ चौरे जी ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका ध्येय वाक्य — “आदमी नहीं, उसका काम बोलता है” — आज भी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उनके आदर्श विचार, संस्कार, सादगी, जनहित के प्रति समर्पण और समाज सेवा की भावना को याद करते हुए कहा गया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे।

क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए स्व. चौरे जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

30
1418 views

Comment