logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को बाजार से जोड़ने की पहल

बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को बाजार से जोड़ने की पहल, उपायुक्त राजीव रंजन ने आयोजित की खरीदार–विक्रेता मीट

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम बागवानी से जुड़े लाभुकों को सीधे बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से समाहरणालय में खरीदार–विक्रेता मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं लाभुकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना तथा बिचौलियों की भूमिका को कम करना है।

बैठक में लाभुकों से सीधे आम की खरीद, उचित मूल्य निर्धारण तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आम पौधों की जियो टैगिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विपणन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।

22
1094 views

Comment