JAMSHEDPUR : जिला समन्वय समिति बैठक में उपायुक्त सख्त
जिला समन्वय समिति बैठक में उपायुक्त सख्त
विकास योजनाओं और लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शत-प्रतिशत लाभुकों का एक सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
उन्होंने अस्पतालों एवं विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्ट्रीट लाइट, पुल-पुलिया, गोदाम निर्माण समेत अन्य लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।