BOKARO : बोकारो पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार
बोकारो। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में प्रस्तुतिकरण हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 19 और 20 मई 2026 को अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर चास थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मछलीपट्टी निवासी सिवाम प्रमाणिक, कैलाश नगर निवासी विनोद पासवान तथा तेलीडीह रोड निवासी ओमप्रकाश गोप को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में लंबित मामलों को लेकर गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी अभियान में चास थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।