logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DEOGHAR : देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देवघर (झारखंड)। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को सूचना मिली थी कि दहिजोर-लेटवावरण सड़क स्थित तीराहा मोड़ के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी (26 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में झारखंड के विभिन्न इलाकों में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 77/26 के तहत BNS एवं NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौतम महथा पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

29
1255 views

Comment