LATEHAR : लातेहार में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, आईआरबी-4 कोने व जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण
लातेहार में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, आईआरबी-4 कोने व जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण
लातेहार (झारखंड)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक, लातेहार ने आईआरबी-4 कोने पिकेट एवं जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिकेट की सुरक्षा तैयारियों, संतरी पोस्टों तथा जवानों की सतर्कता का जायजा लिया।
एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा सतर्क और अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान जवानों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। लातेहार पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।