स्व. प्रभाती देवी मीणा एवं स्व. भगवान सहाय मीणा की स्मृति में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन 21 मई को
पावटा l होटल चंद्र महल बस स्टैंड पावटा में 21 मई को प्रातः 10:00 बजे से नि:शुल्क शिविर आयोजित होगा l डॉक्टर राहुल मीणा ने जानकारी बताया कि समाजसेवी भगवान सहाय मीणा एवं प्रभाती देवी मीणा की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिविर का आयोजन चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया होगा, जिसका उद्घाटन संत शिरोमणि ज्ञान दास जी महाराज के द्वारा आयोजित होगा, इस शिविर में क्षेत्र के समाज सेवा से जुड़े साथियों राजनेताओं एवं व्यापारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है एवं सभी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे चिकित्सा शिविर में क्षेत्रीय चिकित्सकों के अलावा निम्स हॉस्पिटल चंदवाजी की टीम द्वारा आंख, नाक, कान, गला, हृदय रोग, शिशु रोग एवं महिला रोग की जांच कर संपूर्ण इलाज अस्पताल में दिया जाएगा l