JAMSHEDPUR : जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राइसाइकिल
जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राइसाइकिल
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर दो दिव्यांगजनों को ई-ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें सुगम आवागमन में सहायता मिलेगी और दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।