logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तुलाई के नाम पर वसूली बर्दाश्त नहीं सौसर मंडी में कलेक्टर वशिष्ठ का औचक निरीक्षण, खरीदी केन्द्र में मचा हड़कंप

“तुलाई के नाम पर वसूली बर्दाश्त नहीं” — सौसर मंडी में कलेक्टर वशिष्ठ का औचक निरीक्षण, खरीदी केन्द्र में मचा हड़कंप

📍 सौसर / पांढुर्णा

सौसर कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित तुअर, चना और गेहूं खरीदी केन्द्र पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब नीरज कुमार वशिष्ठ ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तुलाई के नाम पर किसानों से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने खरीदी केन्द्र में तौल व्यवस्था, उपज भंडारण, किसानों के बैठने एवं पेयजल जैसी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और निर्देश दिए कि किसी भी किसान से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जाए। उन्होंने किसानों को स्वयं अपनी उपज विक्रय करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या बिचौलियों की भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं पटवारी की मौजूदगी में खरीदी प्रक्रिया का सत्यापन कराया गया। कलेक्टर ने तौल कांटों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रकाश चंद्र परिहार, संदीप मोहोड, प्रियंक मिश्रा सहित मंडी प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

51
1918 views

Comment