logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डा.सोमेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत, भीषण गर्मी में पैदल मार्च निकाला

मेरठ। प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने दक्षिण विधानसभा विधायक डा. सोमेंद्र तोमर के मंगलवार को पहली बार मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भैसाली स्टेशन से निकलने के बाद डा. तोमर शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह पैदल ही ओघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं दिखा। करीब 40 डिग्री तापमान में बड़ी संख्या में समर्थक पैदल मार्च में शामिल रहे। यहां से उनका काफिला बेगमपुल होता हुआ पैदल ही सर्किट हाऊस पहुंचा। जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता भी की। इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुरेश जैन रितुराज, मुकेश सिंघल, कमलदत्त शर्मा, डा0जेवी चिकारा, सतेन्द्र भराला, करूणेश नंदन गर्ग, शिव कुमार राणा, जयवीर सिंह, बीना वाधवा, प्रवीन अरोडा, कुलदीप वाल्मीकि, नवीन अरोडा, अंकुर गोयल, विनय पाराशर, अमित शर्मा, गुड्डू गगोल, आदि मौजूद रहे।

6
26 views

Comment