मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने विपक्ष पर साधा निशाना
मेरठ। प्रदेश मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनने के बाद डा. सोमेंद्र तोमर मगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पूरे विश्व में सबसे सुरक्षित देश यदि कोई है तो वह भारत है। यह मोदी जी के अच्छे नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।