logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को विशेष अभियान शुरू

पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को विशेष अभियान शुरू

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त की निर्देशानुसार जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 18 से 25 मई तक विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, आवास, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। प्रशासनिक टीम सीधे पीवीटीजी गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

25
1165 views

Comment