logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : मुख्यमंत्री ने रेल अधिकारियों संग की विकास परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने रेल अधिकारियों संग की विकास परियोजनाओं पर चर्चा

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन एवं रांची रेल मंडल के डीआरएम श्री करुणानिधि सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं रेल अधिकारियों के बीच राज्य में रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा रेलवे से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर सीनियर डीसीएम रांची रेल मंडल श्रीमती श्रेया सिंह एवं महाप्रबंधक के सचिव श्री अजय कुमार उपस्थित थे।

37
1461 views

Comment