JAMSHEDPUR : मानगो मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश पर स्कूल के समीप बना ब्रेकर
मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश पर स्कूल के समीप बना ब्रेकर
जमशेदपुर (झारखंड)। विगत दिनों में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या महोदया ने से अनुरोध किया था कि बच्चों की सुरक्षा एवं सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हो सके और बच्चों व अभिभावकों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मेयर सुधा गुप्ता ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग (RCD) के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था। आज उक्त कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन में खुशी का माहौल है। अब स्कूल परिसर के आसपास आवागमन अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा।