logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोन पठार में बुझी पानी की प्यास प्रशासन की त्वरित पहल से नया ट्यूबवेल हुआ शुरू

“सोन पठार में बुझी पानी की प्यास” — प्रशासन की त्वरित पहल से नया ट्यूबवेल हुआ शुरू

📍 सोन पठार

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पाठई के आश्रित ग्राम सोन पठार में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सोन पठार में संचालित नल-जल योजना के स्त्रोत नलकूप की जल आवक क्षमता अत्यंत कम हो गई थी, जिसके कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए पीएचई एवं आरडी विभाग ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए 200 मिमी व्यास के नवीन नलकूप का खनन कराया।

खनन के बाद नए नलकूप में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हुआ, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सकेगी। ग्राम पंचायत द्वारा नवीन नलकूप में मोटर पंप स्थापित कर उसे फंक्शनल भी कर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समाधानात्मक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए राहत महसूस की है।

39
1535 views

Comment