logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता की आवाज़ पर प्रशासन का एक्शन जनसुनवाई में 42 मामलों पर अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

“जनता की आवाज़ पर प्रशासन का एक्शन” — जनसुनवाई में 42 मामलों पर अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

📍 पांढुर्णा

राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने की, जहां आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में कुल 42 आवेदनों पर सुनवाई हुई। नागरिकों ने भूमि सीमांकन, आवास योजना, भू-अधिकार पट्टा, खसरा-नक्शा, प्रमाण पत्र, लाड़ली बहना योजना, पेयजल समस्या, आवासीय पट्टा, नेटवर्क समस्या एवं विभिन्न राजस्व प्रकरणों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा सभी मामलों में समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सार्वजनिक कुएँ की सफाई, स्वामित्व योजना, किसान सम्मान निधि, ड्रोन सर्वे, मोबाइल नेटवर्क टॉवर तथा पेयजल संकट जैसी जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।

34
1311 views

Comment