logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध असलहा दिखाकर महिला से लाखों के आभूषण लूटे, बदमाश फरार

अखण्डनगर, /सुल्तानपुर
स्थानीय थाना अखण्डनगर क्षेत्र के राहुलनगर पुलिस चौकी अंतर्गत हरथुआ वभनपुर गांव के पास सोमवार की शाम लगभग 3 बजे महिला से असलहा के बल पर लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जौनरा गांव निवासी लीलावती पत्नी रामधारी गुप्ता कादीपुर से निजी बस रिया बस से उतरकर गांव जाने वाली पगडंडी मार्ग से घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़िता के अनुसार बदमाशों ने असलहा दिखाकर डराया। महिला के विरोध करने और भागने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पकड़कर जबरन नाक, कान व गले के आभूषण छीन लिए। छीना-झपटी में महिला की नाक और कान घायल हो गए। बदमाश नगदी व करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई ह

10
351 views

Comment