JAMSHEDPUR : मानगो निर्माणाधीन ओवरब्रिज का डीसी ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश
मानगो निर्माणाधीन ओवरब्रिज का डीसी ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मानगो में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, तकनीकी पहलुओं, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा यातायात प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओवरब्रिज के पूर्ण होने से शहर में यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।