DEOGHAR : होमगार्ड भर्ती को लेकर प्रशासन सक्रिय, जून में जारी होगा विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती को लेकर प्रशासन सक्रिय, जून में जारी होगा विज्ञापन
देवघर (झारखंड)। जिला उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने जिले में होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश देते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में जानकारी दी गई कि जून माह के प्रथम सप्ताह में भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। वहीं जून के तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।