JAMSHEDPUR : घोड़ाबंधा पंचायतों में जल संकट को लेकर उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र
घोड़ाबंधा पंचायतों में जल संकट को लेकर उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम के माननीय उपायुक्त श्री राजीव रंजन जी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी घोड़ाबंधा, पश्चिमी घोड़ाबंधा एवं उत्तरी घोड़ाबंधा पंचायतों में पेयजल समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि जुस्को (JUSCO) द्वारा की जा रही पानी की आपूर्ति क्षेत्र की आबादी और मांग के अनुरूप नहीं है, जिससे स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही नए जल कनेक्शन की आवश्यकता और बढ़ती आबादी के अनुरूप पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक स्तर पर त्वरित पहल करने का आग्रह किया गया। आम जनता को पानी की किल्लत से जल्द राहत दिलाने के लिए ठोस एवं स्थायी समाधान की मांग भी रखी गई।