दलित अधिकार केंद्र ने जुटाए साक्ष्य
दौसा 16 मई 2026 को दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमन्त मीमरौठ, जिला समन्वयक एडवोकेट सुनीता बैरवा जिला समन्वयक करौली मीठालाल जाटव और सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह अजय सिंह बरदला सामाजिक कार्यकर्ता मुंशीलाल बरोलिया व सामाजिक कार्यकर्ता मातादीन रैगर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दौसा जिले के मानपुर तहसील सिकराय जिला दौसा और आनंद विहार कॉलोनी हिंडौन सिटी जिला करौली में दलित परिवारों पर हुए गंभीर हमलों व पीड़ित को गोली मारकर हत्या का प्रयास के मामले की जांच करते हुए घटनास्थलों से महत्वपूर्ण तथ्य और साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि जाटव समाज सुधार समिति करौली-सवाई माधोपुर-दौसा के युवा अध्यक्ष श्री हरिओम ठेकेदार पुत्र श्री भगवान सिंह जाटव, निवासी जाटव बस्ती, हिण्डौन सिटी, जिला करौली के साथ दिनांक 20.04.2026 को रात्रि लगभग 11:45 बजे हिण्डौन रोड पर खटाना पेट्रोल पंप से गाजीपुर टोल प्लाजा के मध्य सुनियोजित आपराधिक घटना घटित हुई है।उक्त घटना के संबंध में थाना महुवा में एफ.आई.आर संख्या 179/2026 दिनांक 21 अप्रैल 2026 दर्ज है। एफआईआर के अनुसार प्रार्थी की गाड़ी पर फायर किया गया। वर्तमान में कोई भी आरोपी नामजद नहीं है। यह कृत्य हत्या के प्रयास किया गया था प्रकरण धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. 2023 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध है।