logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्करी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्करी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा (झारखंड)। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने अनुसंधान के दौरान यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि 10 मई 2026 को टी0टांगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-143 स्थित टुकूपानी में छापेमारी कर पुलिस ने चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान करीब 42 किलोग्राम अवैध गांजा, तीन अवैध पिस्टल और गोली बरामद किए गए थे। मामले में टी0टांगर थाना कांड संख्या-20/26 दर्ज कर पहले गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया था।

अनुसंधान आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े चार अन्य आरोपियों को 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार और ओडिशा के रहने वाले आरोपी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं

आयुष कुमार गुप्ता, निवासी आरा, बिहार

नीरज कुमार, निवासी सिवान, बिहार

विमल महाकुर उर्फ बुलु, निवासी बलांगीर, ओडिशा

समन्त दिगल, निवासी कथमाल, ओडिशा

सिमडेगा पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

12
1373 views

Comment