logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DEOGHAR : देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा

देवघर (झारखंड)। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 मई 2026 की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले कुछ लोग मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा झरना-खरगडीहा जाने वाली कच्ची सड़क किनारे कार और मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान बंगाल के बीरभूम जिले से आए दो सप्लायर तथा दो स्थानीय खरीदारों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख इस्ताजुल, मीर समद, रोहित कुमार और नीरज कुमार महथा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 102.14 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.49 लाख नकद, एक i10 कार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की सप्लाई झारखंड, बिहार और बंगाल के विभिन्न इलाकों में की जाती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री की जाती थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार महथा पर पहले से एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। वहीं रोहित कुमार पर भी पूर्व में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सदर अशोक कुमार सिंह, मोहनपुर थाना प्रभारी समेत तकनीकी शाखा और कई पुलिस अधिकारियों की टीम शामिल रही।

11
1047 views

Comment