logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PAKUR : पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म कांड का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस ने 4 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म कांड का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

पाकुड़ (झारखंड)। जिले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए महज चार घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 मई 2026 को महेशपुर थाना क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई कि 16 मई की रात करीब 8:30 बजे 13 वर्षीय बच्ची के साथ सात लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही महेशपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक, मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए मात्र चार घंटे में मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में अविनाश सोरेन, बड़ूटा सोरेन उर्फ रूबीलाल सोरेन, अंसार टुडू, बदन हेंब्रम उर्फ बुधेश्वर हेंब्रम तथा कार्तिक मुर्मू को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया गया है।

सभी गिरफ्तार एवं निरुद्ध आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं महेशपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

29
1379 views

Comment