JAMSHEDPUR : घाटशिला में सर्टिफिकेट वितरण एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
घाटशिला में सर्टिफिकेट वितरण एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
जमशेदपुर (झारखंड)। घाटशिला स्थित जेएन प्लेस में National Computer Board Educational द्वारा आयोजित Certificate Distribution Ceremony एवं Farewell Program में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सोमेश सोरेन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री रहे बाबा का सपना घाटशिला को एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करना था। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प हम सभी को मिलकर लेना होगा।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी ज्ञान युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विश्वास जताया गया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं वर्ष 2026 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट टॉपर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।