logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : पेड़ से शव लटका कर हत्या मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पेड़ से शव लटका कर हत्या मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू (झारखंड)। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 56/2026 में पुलिस ने हत्या मामले के एक आरोपी रवि सिंह (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक पवन कुमार सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त करीब साढ़े तीन फीट लंबा बांस का लाठी भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

31
1795 views

Comment