logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशी में PM मोदी के ऊर्जा-बचत संदेश से प्रेरित भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने शुरू किया 'वॉक विद जनता' संपर्क अभियान.

वाराणसी, 16 मई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीलकंठ तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा-बचत संदेश से प्रेरित होकर 'वॉक विद जनता' अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा विधायक ने जनता से पैदल चलने, ईंधन बचाने और लोगों से मेल-जोल बढ़ाने की अपील की।

भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने अभियान के तहत खुद पैदल निकले। उन्होंने रास्ते में जगह-जगह लोगों को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी का ऊर्जा-बचत संदेश लोगों तक पहुंचाया।

स्थानीय महिला लता गुप्ता ने कहा कि हमारे विधायक नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। वे इतने ऊर्जावान हैं कि उनके साथ चलते हुए हम लोग भी ऊर्जावान बनते हैं। हमारे विधायक शुरू से ही पैदल चलते हैं और कार्यकर्ताओं को भी अक्सर पैदल चलने के लिए बोलते हैं। वे मानते हैं कि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।एक अन्य महिला शशि केसरी ने कहा कि स्थानीय जनता विधायक नीलकंठ तिवारी को काफी पसंद करती है। जब विधायक जी अपने घर से निकलते हैं तो वह अकेले होते हैं, लेकिन जब वह वार्ड से होकर गुजरते हैं तो उनके साथ हर कार्यकर्ता साथ चलता है। वे कार्यकर्ताओं के हर कार्य को लेकर समाधान भी तुरंत करते हैं।

विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा, "मैं अपने क्षेत्र में अधिकतर समय बाइक या पैदल चलता हूं। शहर से बाहर जाने पर ही गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। अभी पीएम मोदी के आह्वान के बाद हम क्षेत्र में पैदल घूमकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और उन तक संदेश पहुंचाने का काम कर रहे हैं।"

भाजपा विधायक ने कहा कि हम अभियान के तहत जब घर से निकलते हैं तो दो-चार लोग साथ होते हैं, लेकिन जब क्षेत्र का भ्रमण करते हैं तो समर्थकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। सभी लोग इस समय पीएम मोदी के ऊर्जा-बचत आह्वान को लेकर काम में जुट हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने क्षेत्र की जनता की सेवा का दायित्व दिया है। इसको लेकर मैं दिनभर सजग और सतर्कता के साथ काम करता हूं। हर दिन सुबह से ही क्षेत्रों में जाना और अलग-अलग लोगों से संपर्क करना, कार्यक्रमों में हिस्सा लेना और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहता है।

12
1824 views

Comment