बोकारो : देर रात खुद सड़क पर उतरे बोकारो #SP नाथू सिंह मीना सिटी से सेक्टर-6 तक चला औचक निरीक्षण, पुलिस जवानों को दिए सख्त निर्देश l
बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना शनिवार देर रात खुद दल-बल के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सिटी थाना क्षेत्र से निकलकर सेक्टर-4, हरला और सेक्टर-6 थाना क्षेत्रों में जगह-जगह रुककर औचक चेकिंग और पेट्रोलिंग की। एसपी ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की जांच की। वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद जवानों से बातचीत की और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए तथा रात में गश्त बढ़ाकर चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जाए। एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के खुद सड़क पर उतरने से पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और अपराधियों में डर का माहौल बनेगा।
#Bokaro #BokaroNews #Jharkhand #JharkhandNews #PoliceChecking #BokaroPolice #NightPatrolling #CrimeControl