logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोषण अभियान में लापरवाही पर सीडीपीओ माछरा का स्पष्टीकरण मांगा

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में जनपद के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विभिन्न विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर किया जाए।

उन्होने पोषण अभियान में लापरवाही पर सीडीपीओ माछरा के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल आदि भी मौजूद रही।

0
0 views

Comment