लापरवाही: निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, दो घायल
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्रांतर्गत बाउंड्री रोड पर देर रात बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक कार अंधेरे के चलते निर्माणाधीन नाले में जा गिरी।
इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।