मवाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी शिकायतें
मेरठ। डीएम डा0वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे ने मवाना तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस जनशिकायतों के निस्तारण का अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार आदि भी मौजूद रहे।