शनि जयंती पर सिद्ध पीठ संकट मोचन बालाजी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
मेरठ। शनि जयंती के पावन पर्व पर वेस्ट एंड रोड़ स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनि धाम मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधि-विधान से कर्मों के देवता शनिदेव की सर्व प्रथम पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया।
पूजा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
इस दौरान मंदिर के महंत महेंद्र दास ने बताया कि शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन व्रत और दान का विशेष महत्व है। इसी क्रम में रात 8.30 बजे शनि महाराज की महा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।