सेंट्रल मार्केटः हमारी भूल, कमल का फूल के लगे नारे...महिलाओं ने 108 बार किया राम नाम जाम
मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं और आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
महिलाओं ने हमारी भूल, कमल का फूल के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया और सेटबैक वापस लेने की मांग दोहराई। धरना स्थल पर जुटीं महिलाओं का कहना है कि सेटबैक वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई माह से लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। धरने के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से 108 बार राम नाम का जाप भी किया।