नौचंदी मेला में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, आरजी की छात्राओं ने लोकगीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए
मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेले में आरजी कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (मेरठ) डा. मोनिका सिंह के निर्देशन में उच्च शिक्षा विभाग की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
आरजी कालेज की प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में छात्राओं ने लोकगीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। लोकगीत में कुमारी रिआंशी वर्मा ने पीलो-पीलो घाघरो गुलाबी चुनरी गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
नैना शर्मा और वंशिका जैन ने देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावाश् की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की ओर से डा. किरण शर्मा, डा. स्वाति शर्मा, हेमंत शुक्ला और कविता शर्मा का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।