logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : आंगनबाड़ी सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 जून तक रिक्त पद भरने का निर्देश : उपायुक्त

आंगनबाड़ी सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 जून तक रिक्त पद भरने का निर्देश : उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन, पोषण योजनाओं की प्रगति, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों एवं महिलाओं तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा पोषण योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर सतत निगरानी और बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया 15 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यों में तेजी लाते हुए आगामी दो माह के भीतर उन्हें पूर्ण करने को कहा, ताकि बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कुपोषण उपचार केन्द्रों की व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए वहां बेहतर उपचार, पोषण प्रबंधन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

47
975 views

Comment