logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : राकेश साहू बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं ग्रामीण संगठन प्रभारी

राकेश साहू बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं ग्रामीण संगठन प्रभारी

तिलक पुस्तकालय में पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभिया के तहत काशीडीह, साकची निवासी राकेश साहू को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का महामंत्री एवं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शनिवार को बिष्टुपुर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राकेश साहू संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही पूर्व में गठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को भी उनके नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, लोकसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी सतीश पॉल मुंजिनी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल थे।

नव-नियुक्त महामंत्री राकेश साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राकेश साहू को अपूर्व पांडेय, अखिलेश मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

56
2184 views

Comment