logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांढुर्णा शहर में 17 मई को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, कई वार्ड प्रभावित

पांढुर्णा शहर में 17 मई को 5 घंटे बिजली बंद रहेगी, कई वार्ड प्रभावित

पांढुर्णा

पांढुर्णा शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 11 केवी पांढुर्णा टाउन 1, टाउन 2 एवं इमरजेंसी फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण दिनांक 17 मई 2026, रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान शहर के कई प्रमुख वार्ड एवं क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिन क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी उनमें जलाराम वार्ड, सुभाष वार्ड, शंकर नगर, संतोषी माता वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड, एमपीईबी कॉलोनी, नागपुर रोड, पारडी रोड, अमरावती रोड, भोपाल रोड, खारी वार्ड, पेवठा वार्ड, मेघनाथ वार्ड, टेकड़ी, मौलाना, शुक्रवार बाजार, 11 खोली, जवाहर वार्ड, शांति निकेतन, शास्त्री वार्ड, बस स्टॉप, गुरुनानक वार्ड, गुरुदेव वार्ड, वसई वार्ड एवं संत रविदास वार्ड शामिल हैं।

विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

बिजली सप्लाई से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता विभागीय नंबर 9425807441 एवं 07164-220236 पर संपर्क कर सकते हैं।

म.प्र. पू. क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, वितरण केंद्र पांढुर्णा द्वारा यह सूचना जारी की गई है।

30
3414 views

Comment