logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATRA : तेज रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक बनी आख़िरी सफर, प्रशासन मौन

तेज रफ्तार का कहर, मॉर्निंग वॉक बनी आख़िरी सफर, प्रशासन मौन

हंटरगंज में बेकाबू हाईवा ने महिला को कुचला, कई टुकड़े हुए शव के, 200 फिट तक घसीटा
चतरा (झारखंड)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के थाना के समीप शनिवार को अहले सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और शव कई टुकड़ों में बंट गया। वही हाईवा घसीटते हुए लगभग 200 फीट दूर ले गया।मृतका की पहचान हंटरगंज निवासी सरवन साव की मां के रूप में हुई है।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 को जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार हाईवा से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंख बंद किए है। लोगों ने तत्काल ब्रेकर बनाने, मृतक परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और हाईवा की गति पर रोक लगाने की मांग की है।

5
773 views

Comment