logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो में देर रात एसपी का औचक निरीक्षण, गश्ती जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश l

नाथू सिंह मीणा ने देर रात रात्रि गश्ती पर तैनात पेट्रोलिंग पार्टी एवं रक्षक राइडर जवानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों की सतर्कता, ड्यूटी के प्रति तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए तथा आमजन की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस बल को हर परिस्थिति में मुस्तैद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।
#Bokaro #Police #NightPatrolling #Jharkhand

3
591 views

Comment