logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खजूरी में अखिल भारतीय जागरण सुधार मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक 17 मई को, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत खजूरी ग्राम में अखिल भारतीय जागरण सुधार मण्डल, पटियाला पंजाब की दुद्धी-सोनभद्र इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन 17 मई 2026 को किया गया है। इस बैठक को लेकर क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं एवं झांकी ग्रुप के सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बैठक की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह करेंगे। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी सत्येन्द्र कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता अभियान, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन, युवाओं की भागीदारी तथा क्षेत्र में होने वाले आगामी आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मंडल को और अधिक मजबूत बनाने एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में दुद्धी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से मंडल के पदाधिकारी, सदस्यगण, झांकी ग्रुप के कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन की ओर से सभी संबंधित लोगों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बैठक संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय जागरण सुधार मण्डल समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का कार्य लगातार कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और जागरूकता फैलाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की।

वहीं कार्यक्रम संयोजक सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने समस्त मंडली एवं झांकी ग्रुप के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

0
12 views

Comment