मेरठ के एडीएम सिटी, एमडीए सचिव व एडीएम वित्त का तबादला, अनिरूद्ध प्रताप सिंह मेरठ के नये एडीएम सिटी बने
मेरठ। शासन द्वारा देर रात बडे पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गये है। जिसमें मेरठ के एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी व एमडीए सचिव आनन्द सिंह का तबादला किया गया है।
शासन द्वारा अनिरूद्ध प्रताप सिंह को मेरठ का नया एडीएम सिटी बनाया गया है। जबकी कुंवर वीरेन्द्र मौर्या को मेरठ का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। इसी प्रकार से अर्पित गुप्ता को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।