logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध शराब तस्करी करते दिल्ली के 3 युवक गिरफ्तार, 200 पव्वे बरामद।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 पव्वे देशी व 50 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। तीनों आरोपी दिल्ली के पुठ खुर्द गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को मुख्य सिपाही दीपक अपनी टीम के साथ झिंझौली टोल प्लाजा पर इंटर स्टेट नाके पर तैनात थे। शाम करीब 4:15 बजे सोनीपत की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दो बैग लेकर आते दिखे। शक होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाकर बैगों की तलाशी ली तो एक बैग में देशी और दूसरे में अंग्रेजी शराब के पव्वे मिले।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विनोद, संदीप और लक्ष्य निवासी पुठ खुर्द, दिल्ली के रूप में हुई। तीनों शराब का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया।

जांचकर्ता टीम के मुख्य सिपाही संजीत ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।

219
5367 views

Comment