logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम सोहाया में बावड़ी का जीर्णोद्धार ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के अंतर्गत विकासखंड बैरसिया के सेक्टर क्रमांक-1 स्थित ग्राम सोहाया में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोहाया एवं सेक्टर क्रमांक-1 ललरिया के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्राम की बावड़ी का जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जल संरचनाओं के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन की शपथ दिलाई गई। साथ ही जल संवाद आयोजित कर वर्षा जल संचयन, भू-जल संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सोहाया में साफ-सफाई अभियान चलाकर जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुओं, बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। सामूहिक श्रमदान की भावना को भी नई ऊर्जा मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से वर्षा जल के संरक्षण के साथ भू-जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है। इससे क्षेत्र के आसपास स्थित कुएं एवं बोरिंग पुनर्जीवित होंगे तथा भविष्य में पेयजल एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलने में सहायता ममिल

2
13 views

Comment