logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

WEST SINGHBHUM : मनोहरपुर बाजार में महिला हत्या कांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

मनोहरपुर बाजार में महिला हत्या कांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)। पुलिस ने मनोहरपुर बाजार क्षेत्र में हुई महिला हत्या मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को 13 मई 2026 को सूचना मिली थी कि मनोहरपुर इतवार बाजार के अंदर जमीन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद मनोहरपुर थाना कांड संख्या 23/2026 दिनांक 14 मई 2026 को दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

त्वरित अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी चरण महली (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में मनोहरपुर बाजार में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुवा की लात-घूंसों से मारपीट कर हत्या कर दी।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

22
1645 views

Comment